
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। खंड शिक्षा कार्यालय पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव के निर्देशानुसार बैठक हुई। जिसमें 9 अक्टूबर को लखनऊ चलने की रणनीति बनायी गयी। कस्बा नवाबगंज स्थित खंड शिक्षा कार्यालय पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव की अगुवाई में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर लखनऊ चलने का आह्वान किया गया। उन्होंने 21 सूत्रीय ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को भी सौंपे। उन्होंने अपनी मांगों में 1 अप्रैल 2005 से उसके पश्चात नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था से आच्छादित किया जाए तथा शिक्षकों की राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। प्रत्येक परिषदीय विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक की पदोन्नति व तैनाती की जाए। बेसिक शिक्षकों को भी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की बात चयन वेतनमान के अंतर्गत 12 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों को प्रोन्नत वेतन मान अनुमान किया जाए, ऐसी ही 21 मांगों को लेकर खंड शिक्षा कार्यालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर 9 अक्टूबर को लखनऊ चलने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, प्रमोद प्रजापति, राजीव राजपूत, सुनील पाल, प्रताप नारायण, बालकिशन राजपूत, विनोद राजपूत, अरविंद यादव, नरेंद्र यादव, संजीव यादव, रतन, सुभाष सहित दो दर्जन से अधिक शिक्षक मौके पर मौजूद रहे।
