फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा0 संदीप कुमार चतुर्वेदी ने सिंधी कालोनी पहुंचकर भगवान झूले लाल के मंदिर में पूजा अर्चना की। श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा मूर्ति कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपलक्ष्य में जनपद में जगह-जगह पूजा अर्चना हुई। डा0 संदीप चतुर्वेदी के नेतृत्व में झूले लाल मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की गई। उस उत्सव को होल्लास पूर्वक शिक्षकों ने मनाया और सुख-समृद्धि की प्रभु श्रीराम से कामना की। उन्होंने श्लोक दोहराया कि दीन दयाल विरिदु संभारी, हरहु-नाथ मम संकटभारी के साथ पूजा अर्चना की। इस मौके पर डा0 जितेन्द्र कुमार यादव, संजीव चौहान, अखिलेश पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे। साथ ही मोहन लाल शुक्ला इंटर कालेज में भी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना व हवन हुआ। बच्चे भगवान श्रीराम के स्वरुप व हनुमान के स्वरुप बने। सभी ने पूजा अर्चना की। छात्रों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और प्रसाद वितरण किया गया।

