फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ब्लाक संसाधन केंद्र कायमगंज में नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पावर एंजिल के सशक्तिकरण हेतु जेंडर इक्विटी की कार्यशाला के द्वितीय दिवस में टे्रनर भारती मिश्रा व पूनम ओझा के द्वारा समस्त प्रतिभागियों के छह समूह बनाकर आधा फुल कॉमिक्स कहानियों पर चर्चा व मंथन किया गया। इनके माध्यम से समाज में स्टीरियो टाइप व्याप्त सोंच को बदलने के प्रयास पर चर्चा की गई। टे्रनर सुधा वर्मा व सुनीता चौहान के द्वारा समा

वेशी शिक्षा तथा प्रेरणादायी गीतों पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। उदय यादव, अनुराग पाठक, जितेन्द्र सिंह द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया। कार्यशाला में आकांक्षा, लक्ष्मी देवी, अंजली, हरिशंकर, पवन, जावेद अख्तर, नीरज द्विवेदी, अनुपमा सक्सेना, ज्योति, प्रियंका, सुमन सिंह, प्रभात द्विवेदी, रिपु मर्दन सिंह, विनोद पाठक, अभिषेक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
