शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर टीईटी का किया विरोध

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। प्रदेश नेतृत्व की आह्वान पर सोमवार को कमालगंज ब्लाक खंड के शिक्षकों द्वारा काली पट्टी बांधकर टीईटी का विरोध करते हुए कार्य किया गया और सरकार से मांग की गई की टीईटी जैसे अनर्गल फरमान को वापस लें। जिससे कि शिक्षक पूरे मन से शिक्षण कार्य कर सके। अगर आज 50 साल की उम्र में शिक्षक टीईटी की तैयारी करने में लग जाएगा तो वह शिक्षण कार्य पूरे मन से नहीं कर सकता। अत: शासन और प्रशासन से मांग की गई की कोई रास्ता निकालते हुए अध्यापकों को टीईटी से मुक्त किया जाए अन्यथा की स्थिति में जनपद के सभी शिक्षक प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कल और काली पट्टी बांधकर अपना कार्य करेंगे। उसके बाद 26 तारीख को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जिला अधिकारी कार्यालय तक धरना देते हुए जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री को प्रेषित एक ज्ञापन देंगे और मांग करेंगे कि हम सभी शिक्षक साथियों को टीईटी से मुक्त किया जाए। फिर भी अगर सरकार ने मेरी मांग न मानी तो प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश का शिक्षक दिल्ली कूंच करेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस मौके पर मुख्य रूप से अभिनेश मिश्रा जिला अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, अवनीश चौहान जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, देवेश यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, डॉक्टर वीरेंद्र त्रिवेदी जिला महामंत्री, अशोक कुमार सिंह जिला मीडिया प्रभारी, राजीव यादव जिला उपाध्यक्ष, केपी यादव, विष्णु दयाल, रामेश्वर सिंह, गरिमा राठौर, बबिता सिंह, शोभा कुमारी, गीता सिंह, सुमन दीक्षित, फरहा हसनैन, कमल सिंह आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *