शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर तीसरे दिन किया टीईटी का विरोध

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में तीसरे दिन भी टीईटी का विरोध जारी रहा। शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
नवाबगंज विकास खंड परिसर में बने खंड शिक्षा कार्यालय पर दो दिन पूर्व शिक्षकों ने टीईटी के विरोध में हुंकार भरी थी। जिसके चलते बुधवार को विकास खंड क्षेत्र के समस्त विद्यालय में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। जिसमें प्राथमिक विद्यालय रजपालपुर नहरोसा सिकंदरपुर, प्राथमिक विद्यालय कस्बा नवाबगंज सहित विकास खंड क्षेत्र के समस्त विद्यालय में टीईटी का विरोध जारी रहा। सभी शिक्षकों ने एक साथ हुंकार भरते हुए कहा कि कल 26 फरवरी को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। वहीं शिक्षकों ने बताया कि कल पूरे दिन बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और वहां से पैदल मार्च करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। यह जानकारी शिक्षक नेता शालिग्राम गंगवार, पंकज यादव, संजीव रंजन, प्रशांत कटियार, आनंद, प्रज्ञानंद शाक्य सहित समस्त शिक्षक ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *