
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माध्यमिक शिक्षक संघ ने लंबित समस्याओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे के संयोजन में ज्ञापन सौंपा।
बाबा रक्षपाल अन्नपूर्णा इंटर कालेज शमशाबाद की कार्यवाहक प्रधानाचार्य मीनाक्षी का अक्टूबर माह का भुगतान रोक दिया गया है। पूर्व में भी इनका वेतन रोका गया था। बीते दिनों निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में आख्या प्रेषित भी की गई। ऐसे में त्योहारों को देखते हुए वेतन भुगतान का आदेश जारी किया जाये। स्वामी रामानन्द बालिका इंटर कालेज अक्टूबर माह का वेतन भुगतान किया जाये। अगर कोई विवाद है तो दीपावली त्योहार के कारण भुगतान किया जाये। निरुक्त मिश्रा का फर्रुखाबाद में मृतक आश्रित के रुप में जनता राष्ट्रीय इंटर कालेज फतेहगढ़ में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति की जाये। विद्यालय के प्रबंधक प्रधानाचार्य कार्य ग्रहण नहीं करवा रहे है। शिक्षकों के वेतन अवशेष कई माह से लंबित है। उनका निस्तारण किया जाये। जनपद के विद्यालय के वेतन भुगतान हेतु वायोमेट्रिक उपस्थित अनिवार्य कर दी गई है, परन्तु विद्यालयों में तकनीकी खराबी होने के कारण उपस्थिति नहीं हो पा रही है। समस्या का समाधान होने तक वेतन भुगतान में उसकी अनिवार्यता समाप्त की जाये। जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में वायोमेट्रिक उपस्थित नहीं हो रही है। राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में बोर्ड परीक्षा २०२२-२३ का स्थानीय भत्ता शिक्षकों को अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। जिसकों दिलाया जाये, आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे, नरेन्द्र पाल सिंह सोलंकी, संतोष दुबे, सत्येन्द्र सिंह, रजनीश शिवा मौजूद रहे।
