डिजिटाइजेशन के विरोध में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रादेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवेश कटियार के साथ शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने अव्यवहारिक ढंग से परिषदीय विद्यालयों में पंजिकाओं के डिजिटाइजेशन व्यवस्था लागू किये जाने के विरोध में मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्टे्रट को सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया महानिदेशक स्कूली शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक द्वारा १८ जून को प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में उपस्थिति पंजिका एवं मध्यांत भोजन पंजिका २५ जून से केवल डिजिटल रुप से करने तथा निरीक्षण पंजिका को छोडक़र अन्य पंजिकायें १५ जुलाई से डिजिटल रुप से अध्ययन किये जाने का आदेश निर्गत किया गया है। जिसके विरोध में शिक्षक संगठनों ने इस आदेश को वापस लेने की मांग उठाते हुए शुक्रवार को नगर मजिस्टे्रट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन से आने वाली व्यवहारिक समस्याओं को संज्ञान में लिया जाये। संगठन मांग करता है कि पुन: डिजिटाइजेशन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के पश्चात व्यवस्था को लागू करने की मांग की। अन्य कर्मचारियों की भांति परिषदीय स्कूलों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों एवं कर्मचारियों की भी अर्थ दिवस अवकाश किया जाये। परिषदीय विद्यालय दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित है। सामान्य परिस्थितियों में भी समय से पहुंचना बहुत बड़ी चुनौती है। शिक्षक अनुदेशक, शिक्षामित्र एवं कर्मचारियों के विद्यालय में तीन दिन विलंब से उपस्थिति होने की दशा में उनका एक आकाश्मिक अवकाश समायोजित व्यवस्था की जाये। परिषदीय शिक्षकों एवं कर्मचारियों हेतु ३० अर्जित अवकाश विशेष अवकाश अनुमन्य किये जाये। आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रवेश कटियार, नीरज शुक्ला, विमलेश कुमार शाक्य, संजय तिवारी, मयंक, मजहर मोहम्मद खान, गौरव शाक्य सहित शिक्षक-शिक्षिकायें मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *