फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आवाह्न पर विकास खंड कायमगंज के शिक्षकों ने बीआरसी कार्यालय पर मांगों को लेकर एआरपी संदीप वर्धन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया कि परिषदीय विद्यालयों को विभाग द्वारा उपलब्ध टेबलेट में अध्ययरत्न हेतु सिम उपलब्ध करायी जाये। विभागीय अधिकारियों द्वारा शिक्षकों के साथ अमर्यादित व्यवहार तथा वेतन रोकने जैसी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण कर उत्पीडऩ बंद हो। शिक्षकों को भी कर्मचारियों की भांति एक कैलेंडर वर्ष में 31 दिन का उपार्जित अवकाश व प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को अवकाश एवं अर्ध आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया जाये। 
खंड शिक्षाधिकारी ओमप्रकाश पाल एसएनएम इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा में स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी के चलते एआरपी संदीप वर्धन को ज्ञापन लेने के लिए अधिकृत किया। इस अवसर पर जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ला, विनोद गंगवार, योगेन्द्र कुमार, कुलदीप यादव, जसविंदर गंगवार, ओमदत्त शर्मा, राजवीर, प्रमोद यादव, लक्ष्मी देवी, चंद्रकांत दुबे, सत्यप्रकाश, नीरज, आकांक्षा, प्रियंका, अलका, अंजली, रुचि, मालती, शिवेश शर्मा, उपासना, कमलेश, प्रबल प्रताप, सौरभ, मनोज, अशोक, अश्विनी, विनोद, आरिफ जमाल, रहबर हुसैन, आसिम सहित शिक्षकों ने भाग लिया।
