
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन शिक्षक संघ ने नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष श्याम बाबू के नेतृत्व में अवशेष एरियर भुगतान के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा को ज्ञापन सौंपा। 68500 व 69000 में जिन शिक्षकों का अवशेष एरियर बकाया है, उनके भुगतान के लिए सूची जारी की गई थी। उनके सभी अभिलेख मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड कर खंड शिक्षा अधिकारी की आईडी पर भेज दिए गए थे। जो कि काफी समय उपरांत भी खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जिला कार्यालय को फॉरवर्ड नहीं किए गए थे। जिसके कारण शिक्षकों का एरियर भुगतान नहीं हो पा रहा है। शिक्षकों के सामने आर्थिक समस्या आ रही है। इससे पहले भी पूर्व में खंड शिक्षा अधिकारी को 15 अप्रैल को को संघ ने ज्ञापन देकर अवगत करा दिया था। कार्रवाई ना होने के कारण गुरुवार को पुन: इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी को संघ द्वारा ज्ञापन दिया गया। खण्ड शिक्षाधिकारी ने शिक्षकों को आश्वासन दिया की आज शाम तक सभी शिक्षकों सभी शिक्षकों का एरियर फॉरवर्ड करके आगे जिला कार्यालय के लिए भेज दिया जाएगा। जल्द से जल्द सभी शिक्षकों का एरियर भुगतान किया जाएगा।
इस दौरान जिला संयोजक जितेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष श्याम बाबू पाल, ब्लॉक संयुक्त मंत्री श्याम, कमल सक्सेना, विकास पाल, कुलदीप, भानु प्रताप सिंह, दिनेश यादव, शान मुहम्मद, आयुष गुप्ता, सुदीप कुमार, नमो नारायण, शैलेन्द्र सिंहए अमित श्रीवास्तवए राघवेन्द्र सिंह, राम मोहन शर्मा, हिमेश यादव व अन्य शिक्षक व शिक्षिकायें मौजूद रहे।
