चयन वेतन मांग को लेकर शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेश प्रकाश पाठक ने अपने शिक्षक साथियों के साथ जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। समस्याओं में दर्शाया गया कि वित्त लेखाधिकारी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें। 1 जनवरी 2025 से लंबित चयन वेतन मान का लाभ शिक्षकों को नहीं मिल पा रहा है। जिससे उन्हें आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। एक पद पर दस वर्ष सेवा कर चुके शिक्षकों व कर्मिकों के चयन वेतन मान स्वीकृत कर आदेश निग्रत किया जाये। परिषदीय विद्यालयों पर लाखों रुपये के विद्युत बकाया बिल दर्शाये जा रहे है। विगत वर्षों की भांति इनका भुगतान ग्राम पंचायतों एवं नगर पालिकाओं या अन्य मद से कराया जाये। जिससे कनेक्शन विच्छेदन न हो। इस कारण कई विद्यालयों के कनेक्शन विच्छेदन कर दिये गये है। जिन शिक्षकों के चयन वेतन के अवशेष आदि का भुगतान शीघ्र कर दिया जाये। जिन शिक्षकों के आय की अग्रिम कटौती चल रही है उनकी पूर्ण हो चुकी है। उनकी अग्रिम कटौती न की जाये। सीसीएल समय पर स्वीकृत किये जाये। विभाग द्वारा विगत वर्षों से शिक्षकों के पचहान पत्र निर्गत किये गये थे, इस समय कई शिक्षकों के विद्यालय परिवर्तन या परिचय पत्र नष्ट हो जाने के कारण नवीन परिचय पत्र जारी किया जाये। इस मौके पर जिला मंत्री प्रवेश सिंह राठौर, विमलेश, सोमनाथ दीक्षित, विकास, अर्चना राजपूत, राजेश यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *