टीईटी परीक्षा के विरोध में शिक्षकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

 सांसद बोले: मैं प्रकरण को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्री से करूंगा बात
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सांसद के आवास पर पहुंचकर प्रधानमंत्री एवं मानव संसाधन विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा। 1 सितंबर को सर्वोच्च न्यायालय के आए निर्णय के संबंध में अवगत कराया। शिक्षकों ने कहा कि 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी अनिवार्य रूप से करनी है, अन्यथा 2 वर्ष के अंदर शिक्षकों की सेवा समाप्त हो जाएगी। जिससे शिक्षक समुदाय तनाव में है, इस पर सांसद ने कहा की प्रकरण पेपर न्यूज़ के माध्यम से उनके संज्ञान में है तथा सरकार के भी संज्ञान में आ गया है और सरकार कहीं न कहीं आपके साथ खड़ी दिखाई देगी फिर भी आप लोग अपने पत्र के माध्यम से अपनी बात को शीर्ष नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं यह अच्छी बात है। मैं स्वयं भी इस प्रकरण पर मानव संसाधन विकास मंत्री (शिक्षा मंत्री) से बात करूंगा। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष अभिनेश मिश्रा, महामंत्री डॉ0 वीरेंद्र त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, मंडलीय उपाध्यक्ष हरिओम शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष राहुल गंगवार, अरविंद राजपूत, जगदीश नारायण अवस्थी, राजीव यादव, राजीव कुमार, प्रमोद कुमार, पवन गुप्ता, नीलम राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी, विनोद पाठक, घासीराम वर्मा, शैलेश दुबे, धर्मेंद्र कुमार, मनोज शाक्य, सुनील अग्निहोत्री एवं बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *