शिक्षक संघ प्रतिनिधि मण्डल ने डीआईओएस से नवम्बर वेतन भुगतान की मांग

तदर्थ शिक्षकों किया गया प्रताडि़त तो करेंगे धरना प्रदर्शन: लालाराम दुबे
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
माध्यमिक शिक्षक संगठन का प्रतिनिधि मण्डल जिला विद्यालय निरीक्षक से मिला। प्रतिनिधि मण्डल ने डीआईओएस से मांग की है कि नवम्बर २०२३ का वेतन भुगतान किया जाये। अल्पसंख्यक विद्यालयों को वेतन क्रिसमस त्योहार से पूर्व प्रत्येक दशा में करने का आदेश दिया जाये। अन्य सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के वेतन भुगतान में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं लेखाधिकारी द्वारा विनिमियतीकरण आइडी का प्रारुप अवैधानिक रुप से शोषण करने हेतु मांगे जा रहे है, जबकि प्रदेश के अन्य किसी जिले में इस प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही है। शासन द्वारा निर्गित पत्र में ७ अगस्त १९९३ से २५ जनवरी १९९९ तक तदर्थ शिक्षकों के वेतन रोकने के आदेश है। जबकि जनपद के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधक द्वारा तदर्थ शिक्षक न होने का नोटेरी शपथ पत्र प्रस्तुत कर दिया गया है। परन्तु फिर भी जिला विद्यालय निरीक्षक एक कोषाधिकारी वेतन भुगतान नहीं कर रहे है। यदि वेतन भुगतान की कार्यवाही शीघ्र न की गई तो इसकी शिकायत जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी से की जायेगी और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जबकि तदर्थ शिक्षक २५ वर्ष से अधिक समय से कार्यरत है। प्रतिनिधि मण्डल में लालाराम दुबे, नरेन्द्र सिंह सोलंकी, शैलेश दुबे, संतोष दुबे, सत्येन्द्र सिंह, अतुल दास आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *