
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद कार्यकारिणी की बैठक स्वामी रामानंद बालिका इंटर कालेज में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निर्गत आदेश में कहा गया कि जनपद के शिक्षक, कर्मचारी एवं शिक्षक संघ माह के तृतीय शुक्रवार को कार्यालय में आकर समस्याओं को बता सकते हैं। इस नितान्त अवैधानिक एवं शासन के नियमों के विपरीत है। तानाशाही का परिचायक है। आदेश के क्रम में प्रदेश के समस्त अधिकारी ९ बजे से १२ बजे बैठकर समस्याओं को सुनेंगे एवं निस्तारण करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्ष के आदेश को संगठन स्वीकार नहीं करेगा। जनपद के शिक्षक, कर्मचारी व विद्यालय से अनुमति लेकर मिल सकते है। विद्यालय की छुट्टी के बाद शिक्षक अपनी समस्याओं हेतु मिलेगा। इससे डीआईओएस मना नहीं कर सकते है। शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर ९ अगस्त को दोपहर २ बजे क्रिश्चियन इंटर कालेज में एकत्र होकर मोटर साइकिल रैली निकालेंगे और जिलाधिकारी कार्यालय पहुुंचकर मुख्यमंत्री संबोधित १६ सूत्रीय ज्ञापन सौंपेंगे। साथ ही दूसरे चरण हेतु कार्यक्रम आयोजित होगाो। बैठक में जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे, नरेंद्रपाल सिंह सोलंकी, सत्येंद्र सिंह, संतोष दुबे, प्रशांत मिश्रा, शैलेश दुबे, अखिलेश पाण्डेय, रामतीर्थ अग्निहोत्री, दिनेशचंद्र, विश्वनाथ सिंह, संजीव चौहान, सुधाकर चतुर्वेदी, रजनीश शिवा, निशांत यादव आदि शिक्षक बैठक में मौजूद रहे।
