14 जून तक 18600 शिक्षकों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा
शिक्षकों को अपनी संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज करना होगा. प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि शिक्षक 30 जून तक अपनी चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज कर दें, तभी उन्हों प्रमोशन का लाभ मिल सकेगा.
उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षकों को अब तभी प्रमोशन मिलेगा, जब वे अपनी चल और अचल संपत्तियों का ब्योरा देंगे. शिक्षकों को अपनी संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज करना होगा. प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि शिक्षक 30 जून तक अपनी चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज कर दें, तभी उन्हों प्रमोशन का लाभ मिल सकेगा. विभाग ने संपत्ति न घोषित करने वाले शिक्षकों को चेतावनी भी दी है. विभाग ने कहा है कि तय तिथि के भीतर पोर्टल पर जानकारी न देने को प्रतिकूल तथ्य के रूप में लिया जाएगा. चयन समितियों की बैठक में इस तथ्य को संज्ञान में लेकर ऐसे शिक्षकों की सत्यनिष्ठा को प्रमाणित न मानते हुए उनके प्रमोशन पर कतई विचार नहीं किया जाएगा. 31 दिसंबर तक का समय दिया गया था. लेकिन ज्यादातर शिक्षकों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. नतीजन 14 जून 2024 तक प्रदेश के 17 लाख 78 हजार 405 शिक्षकों में से सिर्फ 18 हजार 600 ने ही अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया.
