20 व 21 दिसम्बर को मथुरा में होगी प्रतियोगिता
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के निर्देशन में 52वीं सीनियर महिला ओपन राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप (जॉन) दिनांक 20 दिसंबर से 21 दिसंबर तक डीपीएस स्पोट्र्स अकादमी छाता कोसी कला मथुरा में आयोजित होगी। जिसमें जनपद की 14 सदस्यीय सीनियर बालिकाओं की टीम राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। टीम में उमानसी, अंजलि, नैंसी, रूपाली, सुहानी, मोनिका, लवी, करिश्मा, दीपाली, प्राची, सेजल, सपना देवी, अनुष्का यादव, रोशनी है। टीम कैप्टन मोनिका एवं टीम कोच/मैनेजर सीवी हैं। टीम का चयन जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कुलदीप यादव के द्वारा किया गया। चयनित टीम को जिला कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ0 आशीष शाक्य, कबड्डी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार जायसवाल और डॉ0 धर्मेंद्र यादव, कबड्डी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र व सभी पदाधिकारियों ने चयनित बच्चों को शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर विवेक यादव, विमलेश कुमार, अभिषेक पाल, अभिषेक शाक्य, सुनील पाल, दीपक यादव, अंशुल, विनीत कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। शुक्रवार को टीम फतेहगढ़ स्टेशन से मथुरा के लिए रवाना हुई।
52वीं सीनियर महिला कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए टीम रवाना
