Headlines

33 हजार विद्युत लाइन में आयी तकनीकी खराबी, 80 गांव के लोग बिजली से महरुम

कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर विद्युत व्यवस्था बहाल की
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज।
नीमकरोरी से हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र संचालित है। उक्त केंद्र के तीन फीडरों से 80 गांव रोशन होते हैं। बताया गया है बीते दिवस की रात्रि लगभग 3 बजे के करीब अचानक तकनीकी खराबी के चलते विद्युत व्यवस्था ठप्प हो गई। जिससे उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरे का साम्राज्य हो गया। इस संबंध में हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों ने बताया नीम करोरी विद्युत स्टेशन से हजियांपुर विद्युत केंद्र तक गुजरी 33000 की विद्युत लाइन जिसमें नवाबगंज के निकट कोई तकनीकी फाल्ट आ जाने के कारण विद्युत व्यवस्था ठप्प हो गई थी।

मंगलवार की सुबह कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग की, तो नवाबगंज के पास 33000 की लाइन में फॉल्ट पाया गया। जिसकी सूचना कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों को दी। जिसके बाद तकनीकी फाल्ट को दूरकर विद्युत व्यवस्था बहाल की गई। बताते हैं उक्त हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र से हरसिंहपुर, रोशनाबाद तथा मंझना सहित 3 फीडरों के लगभग 80 गांव रोशन होते हैं। फिलहाल कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग के जरिए तकनीकी फाल्ट को दुरुस्त कर विद्युत सप्लाई बहाल कर दी। तकनीक फॉल्ट के कारण ग्यारह घंटे विद्युत आपूर्ति ठप्प रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *