साइकिल से अमरुद तोडऩे गया किशोर बाढ़ के में डूबा

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। साइकिल से अमरुद तोडऩे गया किशोर बाढ़ के पानी में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शाम ५ बजे मृतक शव को शव को निकाल लिया। परिजन उसे सीएचसी लेकर गये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव आखूनपुर निवासी संदीप यादव उम्र 14 वर्षीय पुत्र संन्तराम यादव जो की रामसिंह इण्टर कालेज में कक्षा 9 का छात्र था। शुक्रवार को उसे बुखार आने पर बहन शिवानी, भाई प्रियांशू स्कूल पढऩे गये थे। संदीप घर पर था। दोपहर 12 बजे सदीप घर से साईकिल लेकर अमरुद तोडऩे जा रहा था। घर से लगभग 400 मीटर कि दूरी पर स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया के पास आये बाढ़ के पानी में डूबने लगा और पास में उसकी साईकिल व चप्पले पड़ी थीं। वहाँ पर मौजूद लोगों ने सूचना मन्डी चौकी इन्चार्ज अवधेश यादव को दी। उन्होंने मौके पर पहुँचकर जाँच पड़ताल कर गोताखोरों को बुलाया। कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 5 बजे संदीप का शव पुलिया के पास गहरे गड्डे में मिला। जिसे गोताखोरों ने पानी से बाहर निकाल कर परिजनों को सौंप दिया। परिजन उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए। जहाँ डाक्टर जितेन्द्र बहादुर ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाते ही मृतक की माँ सुनीता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *