कमालगंज, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगडऩे पर परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से लोहिया रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव अमानाबाद निवासी 17 वर्षीय नीलू पुत्री राम प्रसाद ने बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया।
किशोरी ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास
