गंगा नदी में डूबकर किशोर की मौत

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। गंगा नदी में डूबकर किशोर की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी केेेे अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम आजाद नगर निवासी 15 वर्षीय नसीम अपने दोस्तों की साथ खेलता हुआ गंगा नदी की तट तक पहुंच गया। अचानक गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। जिस पर वहां पर खेल रहे छोटे बच्चों ने देखकर नसीम के परिजनों को खबर दी। खबर पाकर नसीम के परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ पानी में उतरकर नसीम को बाहर निकाला और तुरंत ही अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर कमालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर विकास पटेल एवं मानसिंह वर्मा द्वारा नसीम को मृत घोषित कर दिया गया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *