कायमगंज, समृद्धि न्यूज। इन्जन ट्राली के पटे में मफरल उलझकर किशोर की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव गोपाल नगर निवासी रामकिशोर अपने आलू के खेत में इन्जन ट्राली द्वारा पानी लगा रहे थे, उसी दौरान उनका १३ वर्षीय भतीजा अमित राजपूत पुत्र लाल बहादुर राजपूत गले में मफरल डालकर पानी पीने के लिए इन्जन ट्राली के पास पहुँचा, तभी अचानक इन्जन के पटे में मफरल उलझ गया। जिससे उसकी गर्दन फंस गई। चीख निकलने पर चाचा ने दौडक़र ट्राली बन्द की और उसकी गर्दन से मफरल निकालकर उसे प्राइवेट चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहाँ डाक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाने की सलह दी। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए। जहाँ ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डॉ0 अमरेश कुमार ने अमित को मृत घोषित कर दिया।
इन्जन ट्राली के पटे में मफरल उलझने से किशोर की मौत
