हाईटेंशन लाइन से किशोर की मौत

 आलू खुदाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढऩे से हुआ हादसा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक 13 वर्षीय किशोर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। किशोर खेत में आलू की खुदाई करने गया था। जहां वह ट्रैक्टर ट्रॉली पर चढ़ गया और ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
यह घटना मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव महोरिक नगर में हुई। गंभीर रूप से घायल किशोर को परिजन तुरंत एक निजी वाहन से लोहिया अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान महोरिक नगर निवासी रामू कुमार के 13 वर्षीय बेटे आदित्य के रूप में हुई है। आदित्य गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में मजदूरी पर आलू खोदने गया था। आलू की खुदाई के दौरान वह खेत में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली पर चढ़ गया था। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर दीपक तिवारी ने आदित्य को मृत घोषित किया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है कि आदित्य अपने दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके बड़े भाई का नाम निलेश जाटव है। मृतक के पिता रामू कुमार भी मजदूरी करते हैं और घटना के समय कोल्ड स्टोर में काम करने गए हुए थे। सूचना मिलने पर वह भी लोहिया अस्पताल पहुंचे। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *