हलिया (मिर्ज़ापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया लालगंज मार्ग एफसीआई गोदाम के सामने मैक्स वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक व किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस सेवा वाहन 108 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए जंहा पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक व किशोर की हालत गंभीर देखकर मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है लालगंज थाना क्षेत्र के बरौधा गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश अपने रिश्तेदार ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र के मल्लीपुर निवासी 16 वर्षीय मनीष के साथ बाइक से हलिया की तरफ से घर की तरफ लौट रहे थे की जैसे ही हलिया लालगंज मार्ग मवई कला गांव स्थित एफसीआई गोदाम के पास पहुंचे की मैक्स वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार युवक व किशोर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस सेवा वाहन 108 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए जंहा पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार व रीना पटेल ने प्राथमिक उपचार करने के बाद युवक के दाहिने हाँथ व किशोर के दाहिने पैर में गंभीर चोट को देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार ने बताया की वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक व किशोर घायल होकर एम्बुलेंस सेवा वाहन से आये थे प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों घायलों को मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है
