संकिसा, समृद्धि न्यूज। थाना मेरापुर पुलिस चौकी अचरा के गांव खलवारा निवासी दुर्गेश कुमार ने गांव के ही अनुपम व नीटू पुत्रगण प्रताप सिंह के विरुद्ध मारपीट,गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
तहरीर के अनुसार 12 अगस्त की रात 10 बजे पीड़ित दुर्वेश कुमार अपने स्वजनों के साथ खाना खा रहा था, तभी उक्त आरोपित शराब के नशे में दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। पीड़ित के 15 वर्षिय पुत्र सोनू ने जब गाली देने का विरोध किया तो उक्त दोनों आरोपित सोनू के साथ लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। जब दुर्वेश कुमार ने अपने पुत्र सोनू को बचाने का प्रयास किया तो उक्त आरोपित दुर्वेश के साथ भी मारपीट करने लगे चीखने चिल्लाने पर मोहल्ले के लोगों के आ जाने पर उक्त आरोपित गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। मारपीट में पिता-पुत्र घायल हो गये। पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए सीएचसी मोहम्मदाबाद भेज दिया।चिकित्सक ने सोनू के सिर में गंभीर चोट होने के कारण लोहिया के लिए रेफर कर दिया। लोहिया में सीटी स्कैन हुआ सी टी स्कैन में सोनू के सिर की हड्डी का फेक्चर होना पाया गया। जहां से चिकित्सक ने आगरा के लिए रेफर कर दिया।आगरा में सोनू का उपचार चल रहा है।
पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर दो सगे भाइयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मुकदमे की जांच अचरा चौकी प्रभारी आनन्द शर्मा के सुपुर्द कर कर दी।
मारपीट में किशोर का सिर फटा, दो भाईयों पर मुकदमा दर्ज
