थाना दिवस में तहसीलदार ने सुनीं समस्यायें

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार विक्रम सिंह ने की। दूरदराज से आये हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकरियों को समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक राम अवतार भी मौजूद रहे। क्षेत्र के अनुराग गोयल पुत्र शम्भूशरन ने थाना दिवस में शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि हमारी जमीन जिसकी गाटा संख्या 101 रकवा 1.100 हे0 है। जिस पर गांव के ही सूरजपाल पुत्र कामता तथा रामसेवक पुत्र लालमन ने हमारी भूमि पर कब्जा कर लिया है। जिसकी वजह से मंै काफी परेशान हूँ। पीडि़त ने न्याय के लिए तहसीलदार विक्रम सिंह से गुहार लगाई है। तहसीलदार ने अधिकारियों से कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण ससमय करें। किसी भी फरियादी को परेशान न किया जाये। इस मौके पर तहसीलदार विक्रम सिंह, प्रभारी निरीक्षक रामअवतार, एसआई सुरजीत सिंह, एसआई शमीमउद्दीन, कानूनगो जगदीश कुमार आदि अधिकारी व राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *