कायमगंज, समृद्धि न्यूज। थाना दिवस में नायब तहसीलदार सृजन कुमार ने जन समस्याओं को सुना तथा निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। प्रभारी निरीक्षक रामअवतार भी मौजूद रहे।
शनिवार को थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसीलदार सृजन कुमार व प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। लालसहाय, सतीश, राजपाल, नंदराम पुत्र मन्नीलाल निवासी अताईपुर जदीद ने अपनी भूमिधर जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ थाना दिवस में शिकायत की है। उन्होंने कहा वह लोग दबंग किस्म के हैं तथा हमारी जमीन पर बार-बार कब्जा कर लेते हैं। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने न्याय की गुहार लगायी है। प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ने जांच कर कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया है। इस मौके पर कुल चार शिकायतें आयीं। जिसमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर क्राइम प्रभारी राजेश कुमार सिंह, एसआई विद्यासागर, एसआई प्रदीप शुक्ला, एसआई कीर्ति प्रकाश कनौजिया, कानूनगो विजयपाल, लेखपाल आकाश शुक्ला, लेखपाल अनुज कुमार आदि राजस्व अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
थाना दिवस में तहसीलदार ने सुनीं समस्यायें
