अस्थियां विसर्जित करने जा रहे परिवार के साथ टेंपो चालकों ने की मारपीट

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। गंगा में अस्थियां विसर्जित करने जा रहे एक परिवार के साथ टेंपो चालकों ने मारपीट कर दी। जिससे तीन लोग घायल हो गये। पीडि़त परिजनों ने टेंपो चालकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह ८.३० बजे जनपद एटा के थाना जैथरा के गांव बदन नगला की रहने वाली सोनी अपने परिवार के साथ टेंपो में सवार होकर पांचाल घाट अस्थि विसर्जन करने जा रही थी। जैसे ही टेंपो नवाबगंज के मेन चौराहे पर पहुंचा, तभी वहां खड़े करीब 10-15 टेंपो चालकों ने उनका रास्ता रोक लिया। टेंपो चालकों ने उन्हें आगे जाने से मना किया। परिवार ने जब कहा कि वह अस्थि विसर्जन करने जा रहे हैं, तो इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरु हो गयी। वाद विवाद बढऩे पर टेंपो चालकों ने टेंपो में सवार लोगों के साथ मारपीट कर दी। जिससे बृजेश, हिरदेश और बलवीर घायल हो गए। परिजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। थाना पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *