फायरिंग, ड्रिल तथा विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 4-यूपी गर्ल्स बटालियन द्वारा आयोजित दस दिवसीय कैम्प सीएटीसी-४९ का समापन हो गया। कैम्प में सीनियर व जूनियर विंग के ३४६ कैडिट्सों ने प्रतिभाग किया। कैम्प में कैडेट्सों को सैन्य जीवन जीने का अनुभव प्राप्त हुआ। प्रात: दिनचर्या शारीरिक व्यायाम से प्रारंभ होती थी। कैडेट्सों को एक मील दौडऩे का लक्ष्य रखा जाता था। युवा कैडेट्स के अंदर सैन्य प्रशिक्षण तथा आत्मविश्वास भरते हुए फायरिंग, ड्रिल तथा विभिन्न खेलों का आयोजन व प्रतियोगितायें करवायी गई। ज्ञानात्मक पर भी विशेष बल दिया गया। एनसीसी पाठ्यक्रम के विभिन्न विषयों पर भी पीआई स्टाफ तथा एनओ और सीटीओ द्वारा कक्षायें ली गई। शारीरिक स्वास्थ्य तथा आपाताकालीन स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर कमान अधिकारी सैन्य अस्पताल, मेडिकल आफीसर तथा उनकी टीम द्वारा जागरुक किया गया। सेना के दंत चिकित्सक अधिकारी तथा ओरल हेल्थ के बारे में जानकारी दी गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने समय-समय पर आने वाली प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरुक किया। अधिकारियों द्वारा अग्नि से संबंधित आपदा पर बचाव के उपायों का प्रदर्शन किया। साइबर सिक्योरिटी पर तत्कालिक घटनाओं के माध्यम से कैडेट्सों को जागरुक किया गया। बरेली से आयी टीम ने भारतीय सेना में वूमेंस की भर्ती से संबंधित जानकारी दी। टै्रफिक पुलिस इंस्पेक्टर ने यातायात के नियमों की जानकारी दी। ४यूपी गल्र्स बटालियन के कमान अधिकारी ने बताया कि कैडेट्सों में स्वास्थ्य प्रतिस्पर्धा के विकास हेतु ड्रिल, डिबेट, फायरिंग, समूह गान, समूह नृत्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया गया। इस दौरान विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया।
4-यूपी गर्ल्स बटालियन के दस दिवसीय कैम्प का हुआ समापन
