मेले में दुकान लगाये दुकानदार के पार किये दस हजार

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पुठरी स्थित ऐतिहासिक मंदिर में लगे मेले में दुकान लगाये दुकानदार के १० हजार रुपये किसी ने पार कर दिये। पीडि़त ने जब पुलिस से शिकायत की, तो पुलिस ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि वह अपने स्वयं की स्वयं सुरक्षा करे। पुलिस की कोई जिम्मेदारी नहीं।
कस्बा नवाबगंज निवासी चिकन वाली गली निवासी भगवान सिंह राठौड़ नवाबगंज थाना क्षेत्र के ही गांव पुठरी के ऐतिहासिक मंदिर पर चल रहे कावड़ यात्रा व मेले में अपनी दुकान लगाई है। अधिकतर दुकानदार रविवार को दुकान लगा लेते हैं। जिसमें अगरबत्ती, प्रसाद, फूल, माला आदि की बिक्री करते हैं। सोमवार के दिन ऐतिहासिक शिव मंदिर पर भारी संख्या में भीड़ एकत्र होती है और दुकानदारों की अच्छे से दुकानदारी होती है। जिसके चलते क्षेत्र तथा आसपास के दुकानदार यहां अपनी दुकानें लगाकर रोजी रोटी का जुगाड़ कर लेते हैं। प्राचीन शिव मंदिर पर सोमवार को दोपहर दुकानदार भगवान सिंह के सर में दर्द होने लगा, तो उन्होंने अपने 10000/- रुपये बोरी में रख लिए और लेटकर सो गए। पीडि़त दुकानदार के बताएं अनुसार जब उसकी नींद खुली, तो उसके 10000/-रुपये गायब थे। जिस पर दुकानदार परेशान हो गया और अपने रुपयों की खोजबीन करने लगा, लेकिन कोई अता पता नहीं चला। तब पीडि़त ने वहां मौजूद पुलिस से अपनी शिकायत की। जिस पर पुलिस ने उससे कहा कि वह अपने सामान की स्वयं रखा करे। पुलिस की कोई जिम्मेदारी नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *