फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में चोरों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दहशतजदा शहरवासी व ग्रामीण पूरी रात जागकर गुजार रहे हैं। मोर्चे तैयार कर पहरा लगाया जा रहा है। व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर गतिविधियों की जानकारी संग लोगों को चौकन्ना किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात कोतवाली फहतेगढ़ के मोहल्ला नवदिया व ग्रानगंज में चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। जिससे मोहल्ले वालों में भय व्याप्त हो गया। सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा जा रहा है की चोर कैसे खुलेआम घूम रहे है। हाथों में लाठी व हथियार लिए है। चोरों के डर से लोग अपनी छतों रखवाली कर रहे हैं।
बताते चले की बीते कुछ दिन के भीतर क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं ने कहीं न कहीं पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़ा किया है। लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। वहीं, लोग रात में हाथों में डंडे और टॉर्च लेकर घरों की रखवाली कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग सोशल मीडिया ग्रुप बनाकर भी एक-दूसरे को शहर व गांवों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दे रहे हैं। चोरों के गिरोह ने इलाके में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है, जिससे लोगों में चोरों का आतंक फैल गया है। पुलिस चोरों के आतंक को रोकने में नाकाम रही है, जिससे लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
वहीं कुछ जगहों पर लोग रात में सोने की जगह हाथों में लाठी डंडे लिए रात भर पहरेदारी कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में किसी जानवर का खतरा नहीं है। यहां के लोग ड्रोन से खौफज़दा हैं क्योंकि ड्रोन घरों की मॉनिटरिंग करता है। ड्रोन के हैंडलर्स को उस घर की पहचान कराता है जहां वो चोरी की वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
गांव के लोगों का मानना है कि इलाकों में चोरों का एक गैंग एक्टिव है जो एक नये तरीके से चोरी को अंजाम दे रहे हैं। इसके लिए ये गैंग पहले किसी एक गांव को टारगेट करता है फिर उस गांव के बॉर्डर पर अपनी कार पार्क करके ड्रोन उड़ाते हैं। गांव की ड्रोन से रेकी करते हैं। उसके बाद आधी रात को गांव में चोर घुस आते हैं चोरी को अंजाम देते हैं।
हालात ऐसे बन गए हैं कि डरे सहमे लोग रात में जाग कर हाथों में लाठी डंडे लेकर पहरा दे रहे हैं। रात में जरा सी भी आहट होने शोर सुनाई आने या सूचना मिलने पर एक साथ सब उधर ही भाग पड़ते हैं। पिछले कई दिनों ऐसे ही लोगों की नींद हराम हुई पड़ी है। वहीं बीती रात सीसीटीवी कैमरे में देखे गये चोरों से लोगों में दहशत फ़ैल गई है।
