चोरों का आतंक जारी, ग्रामीण भयभीत, पुलिस की गस्त पर उठे सवाल

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। चोरों के आतंक से कोतवाली क्षेत्र की जनता भयभीत है, क्योंकि सर्दी में चोर आसानी से दुकानों को अपना निशाना बना रहे हैं। जिससे दुकानदार परेशान है। इटावा बरेली हाईवे पर कोतवाली के गेट से 50 कदम की दूरी पर चोरों ने चाय की दुकान को निशाना बनाया। रैसेपुर निवासी जितेंद्र पुत्र जबर सिंह ने तहरीर दी है कि बीती रात्रि चोरों ने चाय के खोखे को तोडक़र उसमें से 1200 रुपए नगद व 500 रुपए रेजग़ारी तथा 15 डिब्बी सिगरेट जिसकी कीमत लगभग 1200 रुपए है। लगभग 1200 रुपए के पान मसाला आदि दुकान का ताला तोडक़र लगभग 4100 रुपए का सामान चोरी कर ले गये। उसी दुकान के लगभग 10 कदम पर दूरी पर आदेश चतुर्वेदी की बक्शे की दुकान है जिसकी कतरन लगभग एक कुंतल होगी। आदेश चतुर्वेदी ने बताया बक्शे बनाते टीन की कतरन छत पर डाल देते है जो अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गई। जिसकी कीमत लगभग 2500 रुपए होगी। चोर बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकते हैं। वहीं आदेश चतुर्वेदी ने बताया कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। बताया अगल बगल की दुकानों में हुई चोरी का आज तक पता नहीं चल पाया। न ही उसकी शिकायत दर्ज की गई। जिसके चलते उन्होंने तहरीर देने से मना कर दिया। उसी लाइन में 5 माह पूर्व परचून की दुकान लाखों की चोरी हुई थी जिसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। उसी के पास बनी मोबाईल की दुकान से लाखों की चोरी हुई थी जिसकी भी शिकायत पुलिस ने दर्ज नहीं की थी। थाने से 50 कदम की दूरी पर बनी दुकानें सुरक्षित नहीं हैं। जिससे दुकानदारों में भय है। पुलिस की गस्त पर भी दुकानदार सवाल उठा रही है कि पुलिस गश्त होती भी या नहीं। ये सभी दुकानें कोतवाली के गेट से 50 कदम की दूरी पर है। कोतवाली की नाक के नीचे से हुई चोरी नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है। कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर रोड पर स्थित एच.एस. कोल्ड स्टोरेज में लगे ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने तेल को चोरी कर लिया। जिसकी तहरीर कोतवाली में करथिया निवासी वीरेंद्र सिंह चंदेल पुत्र स्वर्गवासी हुकुम सिंह चंदेल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *