आतंकियों ने तिरुपति को बम से उड़ाने की दी धमकी, मचा हडक़ंप

समृद्धि न्यूज। तिरुपति में आतंकवादी हमले और बम विस्फोट की धमकी से हडक़ंप मच गया है। आतंकवादी धमकियों के चलते पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, तिरुपति में आरडीएक्स विस्फोटक रखे जाने की चेतावनी वाले दो संदिग्ध मेल प्राप्त हुए हैं। इस धमकी भरे ईमेल के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और और तमिलनाडु के तिरुवल्लूर स्थित पूर्व लिट्टे से जुड़े आतंकियों की मिलीभगत है। सुरक्षा बलों ने मंदिर और आसपास के इलाकों में निगरानी और सुरक्षा के उपाय कड़े कर दिए हैं। पुलिस ने तिरुपति में आरटीसी बस स्टैंड, श्रीनिवासम, विष्णु निवासम, कपिला तिरुथम और गोविंदराजुला स्वामी मंदिर क्षेत्रों में निरीक्षण किया। पुलिस ने न्यायाधीशों के आवासीय परिसर और न्यायालय क्षेत्रों में भी निरीक्षण किया। इसी महीने की 6 तारीख को मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की तिरुपति यात्रा के मद्देनजर कृषि महाविद्यालय हेलीपैड पर निरीक्षण किया गया। बीडी दस्तों ने एहतियात के तौर पर तिरुचनूर पद्मावती अम्मावारी मंदिर, तिरुमला और श्रीकालहस्ती मंदिरों की भी तलाशी ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और सभी खतरों की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *