शहीद ले0 कर्नल रजनीश कुमार की प्रतिमा के अनावरण का मांगा समय
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भाजपा नेता ठा0 वीरेन्द्र सिंह राठौर ने शुक्रवार को लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। वीरेन्द्र सिंह राठौर ने भोजपुर विधानसभा के ग्राम कंझियाना में शहीद ले0 कर्नल रजनीश कुमार की मूर्ति का अनावरण के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा। उन्होंने निमंत्रण को स्वीकार करते हुए समय देने की बात कही। उन्होंने बताया कि 2015 में प्लेन क्रैश के दौरान ले0 कर्नल रजनीश कुमार शहीद हो गये थे। उनकी मूर्ति का अनावरण होना है, जिसके लिए मुख्यमंत्री का समय निर्धारित होते ही तारीख मिल जायेगी। उन्होंने फर्रुखाबाद से लिंक एक्सप्रेस-वे स्वीकृत होने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने विकास कार्यों के साथ राजनैतिक चर्चा की और जिले का हाल मुख्यमंत्री ने विस्तार से पूछा। वीरेन्द्र सिंह राठौर की मुख्यमंत्री से मुलाकात अहम रही।
ठा0 वीरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
