पुणे में 500 फीट गहरी खाई में गिरी थार, 6 की मौत

समृद्धि न्यूज। महाराष्ट्र के पुणे-माणगांव मार्ग पर ताम्हिनी घाट मोड़ पर एक थार अनियंत्रित होकर 500 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान कार में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। सभी युवक कोंकण घुमने के लिए निकले थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के ताम्हिनी घाट इलाके में एक थार के ५00 फुट गहरी खाई में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी दी है और बताया है कि रायगढ़ जिले के ताम्हिनी घाट पर पिकनिक मनाने गए छह युवकों की एक थार के ५00 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। हालांकि यह दुर्घटना मंगलवार तडक़े हुई, लेकिन पुलिस को गुरुवार सुबह ही इसकी सूचना मिली। एक अधिकारी ने बताया कि ड्रोन कैमरे की मदद से वाहन का पता लगाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 18 से 22 साल की उम्र के ये सभी पीडि़त सोमवार देर शाम पुणे से थार में सवार होकर निकले थे। मृतकों की पहचान साहिल साधु गोटे (24), शिव अरुण माने (19), ओंकार सुनील कोली (18), महादेव कोली (18), प्रथम रावजी चव्हाण (24), पुनीत सुधाकर शेट्टी (20) के नाम से हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *