मुनीम ने साथी के साथ मिलकर फर्जी लूट की घटना बनायी थी

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा, दो गिरफ्तार, रुपये बरामद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
बीते दिन मुनीम के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर घटना में संलिप्त मुनीम व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर नकदी बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 8 जनवरी को अमित वर्मा पुत्र स्व0 नारदानन्द निवासी 3/63 किराना बाजार कोतवाली फर्रुखाबाद के मुनीम आकाश गुप्ता पुत्र गणेश प्रकाश गुप्ता निवासी बजरिया निहालचन्द्र थाना शमशाबाद ने थाना शमसाबाद क्षेत्र के नगला नान पुलिया के पास काली पल्सर सवार तीन बदमाशों द्वारा मारपीट कर ढाई लाख रूपये लूटने की पुलिस को झूठी सूचना दी।

जिसका पुलिस द्वारा 24 घन्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल दो अभियुक्तगणों को मंगलवार को गिरफ्तार कर घटना से सम्बन्धित पूरी रकम बरामद कर ली है। मुनीम आकाश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह किराना व्यापारी अमित वर्मा पुत्र नंददास निवासी किराना बाजार यहाँ मुनीम की नौकरी करता है। उसके द्वारा बीते दिन थाना शमशाबाद पुलिस को सूचना दी गयी कि वह अपने मालिक अमित वर्मा के पान मसाला पुडिय़ा की बिक्री का ढाई लाख रुपये पेमेंट लेकर आ रहा था, तभी नगला नान पुलिया के पास काली पल्सर सवार तीन बदमाशों द्वारा उसके साथ मारपीट कर ढाई लाख रुपए लूट लिये है। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर छानबीन की और घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर आकाश गुप्ता उपरोक्त से कड़ाई से पूछताछ की, तो आकाश गुप्ता द्वारा बताया गया कि मुझे पैसे की जरूरत थी इसलिए मैंने ढाई लाख रुपये अपने साथी दिलीप उर्फ पंपल पुत्र गिरजा शंकर राठौड़ निवासी बजरिया निहालचंद थाना मऊदरवाजा को रास्ते में बुलाकर दे दिए थे और लूट की घटना की झूठी कहानी बनायी थी। थाना शमसाबाद, थाना नवाबगंज व सर्विलांस टीम द्वारा घटना का 24 घन्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल आकाश गुप्ता उपरोक्त के कब्जे से 1 लाख 20 हजार रुपये तथा दिलीप उर्फ पंपल उपरोक्त के कब्जे से 1 लाख 30 हजार रुपये बरामद कर लिये। किराना व्यापारी अमित वर्मा उपरोक्त की तहरीर के आधार पर थाना शमशाबाद पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *