लेखपाल की सह पर दबंग कर रहा ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। लेखपाल की सह पर ग्राम पंचायत की जमीन पर दबंग ने कब्जा कर अवैध निर्माण की कोशिश कर रहा है। पीडि़त ने दबंग आरोपी के खिलाफ जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रजलामई निवासी गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा दबंगई के बल पर ग्राम पंचायत के अन्तर्गत सरकारी नवीन परती भूमि जिस पर इसी ग्राम के सतीश चंद्र पुत्र उदय चंद्र गंगवार द्वारा कब्जा किया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व ग्रामीण अजय वीर गंगवार ने मुख्यमंत्री ऐप के जरिए शिकायत कर अवैध निर्माण कार्य रूकवाये जाने की मांग की थी। बताते हैं शिकायत के आधार पर क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा मौके पर पैमाइश कर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया था। आरोप है आरोपी दबंगई के बल पर प्रशासनिक अधिकारियों के आदेशों को दरकिनार कर लाखों की कीमती जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। पीडि़त का आरोप है आरोपी क्षेत्रीय लेखपाल की सह पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहा है। इस संदर्भ में पीडि़त ने एक बार फिर जिलाधिकारी से शिकायती पत्र के जरिए उक्त प्रकरण की जांच कर आरोपी के कब्जे से सरकारी जमीन को मुक्त कराए जाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *