चारा लेने गयी युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खेत पर चारा लेने गई युवती के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर युवकी ने घर पर जानकारी दी। पीडि़ता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती खेत पर मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी। वहां पर पहले से मौजूद गांव के युवक संजीव कुमार ने उसे पकड़ लिया और खेतों में खींच ले गया। वहां युवक ने युवती के मुंह पर कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। युवती आरोपी के चंगुल से किसी तरह छूटकर अपने घर पर पहुंची और घटना के संदर्भ में परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद युवती के पिता उसे थाने लेकर पहुंचे और आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी के तलाश में पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस की आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *