मुकदमे में समझौता न करने पर आरोपी दे रहे जानमाल की धमकी

एसपी के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुकदमे में समझौता न करने पर दबंगों द्वारा जानमाल की धमकी देने व पुरानी फेसबुक आईडी व नये एकाउंट बनाकर युवती को बदनाम करने के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के पुल मण्डी निवासी फूलमती पत्नी रघुवीर ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये शिकायती पत्र में दर्शाया कि पुत्री के साथ हुई घटना के मामले में पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोपी अतुल को जेल भेज दिया गया है। इसी रंजिश में अतुल का मामा इन्द्रेश व अतुल के पिता सकटे लाल, मां नामालूम, भाई नन्हे व लाल सिंह आये दिन घर पर आकर मुकदमा वापस लेने व समझौता का दबाव बना रहे है। मना करने पर उसके व उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी दे रहे है। आये दिन आरोपीगण झगड़ा फसाद करते है। बीते दिनों उक्त लोगों ने पुरानी फेसबुक आइडी व नये एकाउंट बनाकर पुत्री को बदनाम करने की नियत से उसकी फोटो आइडी पर लगा रहे है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने उक्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *