लड़कियों से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को भीड़ ने थाने में पीट-पीट कर मार डाला

समृद्धि न्यूज। अरुणाचल प्रदेश के निचले दिबांग घाटी के रोइंग कस्बे में असम से आए एक किशोर प्रवासी मजदूर को कई नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गुस्साई भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला। ये घटना रोइंग पुलिस स्टेशन में हुई। जहां आरोपी को गुरुवार रात से रखा गया था। किशोर पर रोइंग में कई नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीडऩ करने का आरोप था। लोगों ने बताया कि गुस्साई भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर धावा बोल दिया, आरोपी को बाहर खींच लिया और उसे बेरहमी से पीटा। जब तक स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी और केंद्रीय बलों के जवान पहुंचे, तब तक युवक ने दम तोड़ दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *