रामनगरिया के संत सम्मेलन में पहुंचकर लिया भाग, दिया भक्तों को आशीर्वाद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला श्री श्रीराम नगरिया पंचाल घाट में हुए संत सम्मेलन में भारतीय गौवंश पर्यावरण संरक्षण समिति दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारकाधीश कुण्ड पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वर दास महराज ने पहुंचकर भाग लिया और भक्तों को आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वर दास महराज ने भोलेपुर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन किये।
जहां पर उनका वैष्णव संपदाय के अध्यक्ष महंत मोहन दास ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने मेला श्रीराम नगरिया के संत सम्मेलन में शामिल हुए।
संत सम्मेलन के बाद पीठाधीश्वर रामेस्वरदास महाराज ने वार्ता की। उन्होंने शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद को धन्यवाद दिया। उन्होंने पुन: गौमाता को राष्ट्रीय माता को दर्जा देने को लेकर होने वाले कार्यक्रम का समर्थन किया। चारो शंकराचार्य के उदघोष पर सभी संत समाज आंदोलन में शामिल होगा। बटुकों के साथ हुई घटना बड़ी दुर्भाग्य है।
उन्होंने कहा कि फिर से इस प्रकार की घटना घटिन न हो। राम राज्य के अंदर कुछ नकारात्मक सोच के लोग ऐसी परिस्थिति को बना रहे है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद से माफी मांगनी चाहिए।
प्रशासन को शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद से माफी मांगनी चाहिए: महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वर दास महराज
