त्योहारों को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को प्रशासन ने कसी कमर

शाहाबाद (हरदोई)। आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन कमर कस कर मुस्तैद है।बुधवार को इसी सिलसिले में तहसील सभागार में एसडीएम अंकित तिवारी की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों और नगर परिषद के सभासदों के साथ एक अहम बैठक हुई।बैठक में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, रामलीला एवं रावण वध,वाल्मीकि जयंती जैसे पर्वों को लेकर एस डी एम अंकित तिवारी ने रामलीला समिति के पदाधिकारियो जन प्रतिनिधियों प्रधानो को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में दुर्गा पूजा,मूर्ति विसर्जन,दशहरा और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन नियमानुसार करें।दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर श्री तिवारी ने कहा कि गर्रा नदी में मूर्तियों के विसर्जन के लिए एक कुंड बनाया गया है उसी में मूर्तियों को विसर्जित करें।उन्होंने सभी को साफ निर्देश दिया कि कहीं भी अफवाह या असामाजिक तत्वों को माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी होगी।सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें न प्रकाशित हो इसका पत्रकारगण भी ध्यान रखें,खबरों की पुष्टि करके ही प्रकाशित करें।उन्होंने कहा दुर्गा पंडालों में आवश्यकतानुसार प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। रामलीला मंचन व रावण दहन कार्यक्रम निर्धारित समय और नियमों के अनुसार ही आयोजित हों।रावण के पुतले से डेढ़ गुना अधिक जगह में किसी को जाने की अनुमति न दी जाए।बिजली,अग्निशमन व स्वच्छता की उचित व्यवस्था नगर पंचायत और संबंधित विभाग समय से पूरी करें।किसी भी विवाद की सूचना तुरंत तहसील व पुलिस प्रशासन को दी जाए।बिना परमिशन किसी भी जुलुस की अनुमति नही है।कार्यक्रम में कोई नही परम्परा नही डाली जाएगी। हाईकोर्ट के आदेशा के हवाला देते हुए कहा कि कहीं पर जातिगत टिप्पणी न की जाए,वाहनो या सार्वजनिक जगहों से जातिगत प्रतीक व नारों क़ो हटाने के निर्देश दिए।जातिगत रैली जनसभा पूर्णतः प्रतिबंधित है। एसडीएम ने आयोजकों से कहा कि भीड़ नियंत्रण,शालीन माहौल और समयबद्ध कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें।उन्होंने कहा कि त्योहार समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश देने वाले होते हैं, इसलिए सभी की जिम्मेदारी है कि सामूहिक सहयोग से माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। बैठक में प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी सहित नगर के संभ्रांत जन,सभासद,ग्राम प्रधान तथा अन्य जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *