फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में दौरे की सम्भावना को लेकर जिला प्रशासन व भाजपा एलर्ट हो गयी है। अधिकारियों के साथ भाजपा नेताओं ने सभास्थल व हैलीपैड की व्यवस्था का जायजा लिया।
लोक सभा चुनाव के लिए भाजपा ने सांसद मुकेश राजपूत को तीसरी बार प्रत्याशी घोषित किया है। अब भाजपा ने चुनाव प्रचार तेज भी कर दिया है। इसी चुनाव प्रचार को धार देने के लि
ए मुख्यमंत्री योगी का दौरा जनपद में प्रस्तावित है। जिसको लेकर सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, जिलाधिकारी डॉ0 वीके सिंह, एसपी विकास कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा, अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति आदि ने बढ़पुर क्रिश्चियन कालेज मैदान में पंहुचे और उन्होंने जनसभा के साथ ही सातनपुर तालाब के किनारे हैलीपैड की जगह को देखकर आवश्यक निर्देश दिये। जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा जनपद में तय हुआ है। अभी तिथि तय नहीं हुई है। लिहाजा उनकी जनसभा को लेकर जगह देखी गयी।
