शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद के शौचालय में ताला लगा हुआ है। ताला लगा होने से आने वाले तीमारदार व मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इधर-उधर जाना पड़ता है। इस संदर्भ में कई बार तीमारदारों ने सीएचसी अधीक्षक को अवगत कराया, लेकिन ताला आज तक नहीं खुला। अब लोग चर्चा करने लगे ै है सीएचसी अधीक्षक सरवर इकबाल की ही मेहरवानी है, तभी तो इसका ताला नहीं खोला जा रहा है और यही नहीं अस्पताल परिसर में गंदगी का चारो ओर अम्बार देखा जा सकता है। चाहे कूड़े के ढेर हो या फिर बड़ी-बड़ी झाडिय़ां। इस भीषण गर्मी में दुर्गंध के मारे में अस्पताल में खड़ा नहीं हुआ जाता है। जिससे संक्रमण बीमारियां भी फैल सकती है।

सीएचसी के शौचालय में ताला लटकने से तीमारदारों हो रही परेशानी
