धूमधाम से खाटू श्याम बाबा के जागरण में श्रोता झूमे

नौटंकी कार्यक्रम को निरस्त कर हुआ जागरण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीराम बारात शोभा यात्रा सरस्वती भवन से देर रात जनकपुर लिंजीगंज पहुंची। वहां सभी रस्मे निभाई गई। जनकपुर लिंजीगंज स्थल पर हर साल नौटंकी हुआ करती थी। इस बार हिन्दू नेताओं के विरोध के चलते नौटंकी को निरस्त किया गया और उसकी जगह श्री भगवान खाटू नरेश का जागरण धूमधाम से सम्पन्न हुआ। खाटू नरेश की सुंदर विशाल मूर्ति को स्थापित कर जागरण आयोजित किया गया। लिंजीगंज के व्यापारियों ने जागरण में बढ़-चढक़र सहयोग किया और दूसरे प्रांत से आये गायकों ने खाटू नरेश की शान में समा बांधा। पूरी रात चले खाटू श्याम बाबा के जागरण में भक्त जमकर झूमे। सुबह खाटू श्याम बाबा की आरती के साथ जागरण सम्पन्न हुआ। लिंजीगंज के व्यापारियों ने आरती उतारकर प्रसाद वितरण के साथ जागरण को सम्पन्न कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री प्रमोद गुप्ता, मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *