
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। नगर में चल रही रामलीला ग्राउंड में बुधवार को लक्ष्मण व मेघनाथ की लीला का मंचन किया गया। जिसमें लक्ष्मण द्वारा मेघनाथ का वध करके बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। वहीं कुंभकर्ण का वध मर्यादा पुरुषोत्तम राम के द्वारा किया गया। जिस पर रामलीला गाउंड्र श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान भारी संख्या में रामलीला देखने के लिए दर्शक उमड़े। वहीं रामलीला कमेटी एवं नगर पंचायत द्वारा सफाई के नाम पर रामलीला ग्राउंड में औपचारिकता निभाकर ज्यादा सफाई करवाने के लिए हाथ खड़े कर दिए। पंचायत कर्मचारी द्वारा बताया गया रामलीला ग्राउंड में पत्थर की बहुत सारी गिट्टियां पड़ी हुई हैं। जिसे साफ नहीं करवाया जा सकता है। रामलीला ग्राउंड की जमीन पर रुई के गद्दे डालकर उन पर युद्ध करवाया जा रहा है। जिससे रामलीला में बने पत्रों के हाथ पैर चोट से सुरक्षित रह सके। वहीं नगर के लोगों में चर्चा रही कि विगत 10 वर्षों पूर्व रामलीला में बनने वाले पात्रों के द्वारा पैरों में जूते नहीं पहने जाते थे, लेकिन विगत 10 वर्षों में नई कमेटी बनने से रामलीला के पात्रों द्वारा पैरों में जूते पहने जाने लगे। पूर्व में पूरे रामलीला ग्राउंड में पात्र भयंकर युद्ध करते हुए दिखाई देते थे और हजारों की संख्या में भीड़ होती थी। रावण दहन से चार दिन पूर्व नगर में एवं नगर के आसपास लगने वाले गांव से ग्रामीणों की लंबी कतारें मेला देखने के लिए आती थीं, लेकिन रामलीला कमेटी की उदासीनता एवं व्यवस्थाओं के कारण आज मेला देखने आने वालों को उंगलिया पर गिना जा सकता है। —————————
