फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हम सब के आराध्य भगवान शिव के दर्शन हेतु 21 जुलाई सोमवार को केदारेश्वर मंदिर इटावा के लिए यात्रा प्रस्थान करेगी। केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर इटावा में बन रहे केदारेश्वर मंदिर के लिए जनपद से बाइक यात्रा जायेगी। सपा के प्रदेश सचिव मंदीप यादव ने बताया कि जसमई दरवाजा से बाइक यात्रा जायेगी। जो बघार, मोहम्मदाबाद, बेवर, कुसमरा, किशनी, बसरेहर से इटावा केदारेश्वर मंदिर पहुंचेगी। जहां भोलेनाथ का दर्शन व जलाभिषेक होगा। सभी दो पहिया वाहन चालक यातायात मानकों के साथ हेलमेट लगाकर बरसाती कपड़े पहनकर निकलेंगे। साथ ही वहीं सैफई में नेता जी मुलायम सिंह की समाधि स्थल पर भी जायेंगे।
जनपद से 21 जुलाई को बाइक यात्रा इटावा के केदारेश्वर मंदिर जायेगी
