भगवान राम की नैय्या पार लगाने वालों की नैय्या डुबो रही है भाजपा-पवन।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।शहर में फोरलेन/चौड़ीकरण की चपेट में आने वाले लोगों के समर्थन में पहले उतर चुकी समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर इसी चपेट में आने वाले बाशिंदों के समर्थन में विरोध छेडने का ऐलान किया है।इस बार मौका था परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण की जद में आकर रोजी रोटी और आशियाना खो रहे रहे लोगों के समर्थन का।गुरुवार को पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की टीम इस मुद्दे को लेकर मीडिया से मुखातिब हुई।इस पर अपना पक्ष रखा और कड़ा एतराज जताते हुए हर स्तर से इसके विरोध का ऐलान कर दिया।इस मामले को लेकर शहर के एक स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आज तक भगवान श्री राम के नाम पर राजनीति की है।उन भगवान श्री राम की नैय्या जिस निषादराज ने पार लगाई थी,उसी निषाद समुदाय के परिवारों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण और विकास के नाम पर आज बेघर करने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि हम और हमारी पार्टी अयोध्या में विकास के बिलकुल खिलाफ नहीं है लेकिन हमारी मांग है कि अयोध्या में विकास के नाम पर जिन लोगों की रोजी-रोटी छिन रही है और जो बेघर हो रहे हैं उन्हें उचित मुआवजा और जमीन दी जाए।प्रेस वार्ता में श्री पांडेय के साथ मौजूद गुप्तार घाट क्षेत्र की रहने वाली सरोज देवी ने बिलखते हुए बताया कि उनकी चार बेटियां हैं जिनमें से दो बेटियों का इलाज चल रहा है।परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण के चलते उनकी रोजी-रोटी छिन गई है और वे बेघर हो रही हैं।इनके साथ मौजूद पूनम कश्यप ने बताया कि इसी क्षेत्र में वे अपने पिता लंबे समय से अपने पिता के साथ रह रही हैं और परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण के चलते अब उनका वह पुश्तैनी घर भी छिन रहा है जिसके बाद उनका परिवार सड़क पर आ जाएगा।सुमन कुमारी का कहना था कि परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण की जद में उनका पूरा मकान आ चुका है जिसके बाद उनका परिवार अब सड़क पर आ जाएगा।डूबते लोगों को बचाने के लिए मशहूर गोताखोर भगवान निषाद और प्रदीप ने बताया कि जिले में जब भी लोगों के डूबने की घटनाएं घटित होती हैं तो उन्हें और उनकी उस टीम को बुलाया जाता है जो प्रदेश स्तर पर काम कर रही हैं।इन दोने ने बताया कि उनकी और उनकी टीम के द्वारा अब तक तकरीबन तीन सौ से ऊपर लोगों की जानें बचाई जा चुकी हैं लेकिन परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण की योजना के चलते अब उनका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है।प्रेस वार्ता में अपना दर्द साझा कर रहे इन सभी लोगों का कहना था कि सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता पूर्व द्वारा पूर्व में इन सभी को रोजी रोटी और उचित मुआवजे का आश्वासन दिया गया था।दो दिन पहले भी सदर विधायक श्री गुप्ता ने विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ हम सभी के साथ बैठक की थी लेकिन उनका आश्वासन महज आश्वासन तक ही सीमित रह गया है।लोगों की समस्याओं का पुरजोर समर्थन करते पूर्व मंत्री श्री पांडेय ने कहा कि यद्यपि यह मौका इन बातों का नहीं है लेकिन ये वही लोग हैं जिनके वोट से आज भाजपा ने सरकार बनाई है और अब वही भाजपा इन्हें बेघर करने का काम कर रही है लेकिन मानवता के कारण वे और पूरी समाजवादी पार्टी इन पीड़ितों के साथ खड़ी है और इनकी लड़ाई लड़ेगी।उन्होंने कहा कि समाज में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो विकास का विरोध करें और करना भी नहीं चाहिए लेकिन भारतीय जनता पार्टी को यह देखना चाहिए कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनाने से पहले उन सभी किसानों को पूर्ण रूप से संतुष्ट किया जिनकी जमीने एक्सप्रेस वे की दायरे में आ रही थी और शायद यही कारण है कि एक्सप्रेस वे निर्माण में किसी तरह का कोई विरोध सामने नहीं आया।उन्होंने कहा कि मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ इस बात का आरोप लगा रहा हूं कि योगी सरकार में अधिकारी सत्ता के संरक्षण में खुली गुंडई कर रहे हैं।ऐसे कार्यों से भारतीय जनता पार्टी के समरक्षण में ये अधिकारी जिस परंपरा की शुरुआत कर रहे हैं,वह ठीक नहीं है।प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव,महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महिला सभा अध्यक्ष सरोज यादव,प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव,महानगर उपाध्यक्ष श्री चंद यादव,जगदीश यादव,रियाज अहमद,मो अपील बबलू शाहबाद लकी आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *