फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दिन झाडिय़ों में मिले शव की शिनाख्त हो गयी है। आज परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त चांद मोहम्मद के रुप में की।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार को झाडिय़ों में एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में शव को मॉच्र्युरी में रखवा दिया गया था। शुक्रवार को मृतक के परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान चांद मोहम्मद के रूप में की। परिजनों ने बताया कि 36 वर्षीय चांद मोहम्मद दिल्ली में कई वर्षों से सिलाई का काम करता था। वह 24 अक्टूबर को अपने घर आने के लिए दिल्ली से सीतापुर डिपो की रोडवेज बस में सवार हुआ था। उसके साले ने उसे बस में बैठाया था। रात तक चांद मोहम्मद घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। चांद मोहम्मद के साले हाशिम ने बस का नंबर दिया और परिचालक से संपर्क किया। परिचालक ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे चांद मोहम्मद को फैजाबाग में उतार दिया गया था। परिजनों को बस में छूटा उनका बैग भी परिचालक द्वारा उपलब्ध कराया गया। इसके बाद भी चांद मोहम्मद का पता नहीं चला। परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से झाडिय़ों में शव मिलने की जानकारी मिली। शुक्रवार को वे पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे और पेंट और बेल्ट से शव की शिनाख्त की। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
बीते दिन झाडिय़ों में मिले शव की हुई शिनाख्त
