हाइवे किनारे अरहर के खेत में मिला युवती का शव

अदलहाट मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के रैपुरिया गांव स्थित नेशनल हाइवे सात के सर्विस रोड के किनारे अरहर के खेत में सोमवार की शाम युवती का शव फेंका पड़ा मिला। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई।मृतिका का शव मायके से नरायनपुर कैसे पहुंचा इसको लेकर परिवार के लोगों पर भी कई सवाल उठ रहे हैं।मृतिका के पति ने सुबह डायल 100 पर फोन कर हत्या की आशंका व्यक्त किया था जिसपर पुलिस दिनभर तलाश करती रही।

अदलहाट थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रताली निवासी रेखा बिंद 22 वर्ष पुत्री अमरनाथ बिंद के रुप में पहचान हुई है।मृतका की शादी चार माह पूर्व अहरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम आनंदीपुर में हुई थी।ग्रामीणों ने बताया परिजन सुबह बीमारी होना बता कर बोलेरो से नरायनपुर लेकर आए थे।मृतका के पति ने डायल एक सौ बारह नम्बर पर फोन करके पत्नी की हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त किया था।इसके बाद परिजन घर पर ताला बंद कर लापता हो गए हैं। नरायनपुर पुलिस को घटना की जानकारी सुबह होते ही उसी आधार पर श्मशान घाट व रैपुरिया क्षेत्र में छानबीन की थी लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।

घटना को लेकर चर्चा है कि उसकी मृत्यु कैसे हुई।परिजन शव को खेत में फेंककर क्यों फरार हो गए।मृतका को चेक चादर से ढक दिया था साथ ही झाड़ को तोड़कर शव को छुपाने का भी प्रयास किया गया था।मृतका दो भाइयों में एकलौती बहन थी।शादी के बाद ससुराल किसी कारण से नहीं गयी थी।चौकी इंचार्ज नरायनपुर अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि रैपुरिया गांव के पास एक महिला का शव मिला है।विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *