सैनिक का शव पहुंचा पैतृक गांव, सेना के जवानों ने दी सलामी

 बीते दिन टैंकर की चपेट में आने से हो गयी थी मौत
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कल टैंकर की टक्कर से सेना में तैनात सैनिक की मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद सैनिक का शव उसके पैतृक गांव नगला जोध पहुंचा। सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गये और सैनिक के अंतिम दर्शन किये। वहीं सेना के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी। मृतक की मां शव को देखकर वेसुध हो गयी। मृतक की दो बेटियां जिसमें एक 2 साल की एवं एक 1 माह की है। वहीं मृतक की पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने सरकार से न्याय की गुहार लगाते हुए बच्चियों के भविष्य के लिए मदद की दरकार की है। बताते चलें की शनिवार को नगला जोध निवासी 20 वर्षीय कमल सिंह पुत्र रंजीत सिंह जिम करने गाँव से रजीपुर जा रहा था। उसी दौरान कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर कानपुर से आ रहे टैंकर ने टक्कर मारकर सैनिक कमल को कुचल दिया था। जिससे उसकी हालत नाजुक हो गयी थी। परिजनों ने उसे सीएचसी कमालगंज में भर्ती किया था। जहां हालत बिगडऩे पर परिजन मिलेट्री अस्पताल फतेहगढ़ ले गये थे। जहां उसकी मौत हो गयी थी। सैनिक के शव को श्रृंगीरामपुर घाट पर मुखाग्नि दी गयी। जहां पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, पुलिसकर्मी, सेना के जवान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *