प्रदेश सरकार का बजट शिक्षा व्यवस्था में लगायेगा चार चांद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रदेश सरकार द्वारा जारी बजट पर प्रधानाचार्य व भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा0 संदीप कुमार चतुर्वेदी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का बजट शिक्षा व्यवस्था में चार चांद लगायेगा। वैश्विक आर्थिक अनिस्वितताओं से उबरी चिंताओं और विकास की गति में थोड़ी सुस्ती का सामना करने के लिए जो कुछ तात्कालिक रुप से आवश्यक था। उसकी पूर्ति वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट में कर दी। इसी का अनुसरण करते हुए प्रदेश सरकार ने बजट में 13 प्रतिशत शिक्षा पर व्यय करने की घोषणा वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने की है। शिक्षा पर खर्च करने वाला सर्वाधिक बजट है। अपने आप में एक नया रिकार्ड है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक बजट से आजादी के बाद प्रदेश में पहली बार कुल 13 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर खर्च हो रहा है। इस बजट में 400 करोड़ की स्कूटी वितरण, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया जायेगा। इस योजना का नाम 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का परिचय देने वाली वीरांगाना रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर रखा गया है। चिकित्सा के क्षेत्र में एमबीबीएस को 1500 सीटें बढ़ाने की घोषणा बजट में की गई है। राजकीय डिग्री कालेज के निर्माण के लिए 100 करोड़ की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्राइमरी से लेकर डिग्री कालेज तक स्मार्ट क्लास बनाने की घोषणा हुई है। यह प्रयास विकसित प्रदेश के संकल्प को साकार कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *